Gadar 2: सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने किए 50 दिन पूरे, कमाई के मामले में तोड़े कई सारे रिकॉर्ड

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की फिल्म गदर 2 आज भी कमाई के मामले में धीरे धीरे आगे खिसक रही है।

Gadar 2: सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने किए 50 दिन पूरे, कमाई के मामले में तोड़े कई सारे रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की फिल्म गदर 2 आज भी कमाई के मामले में धीरे धीरे आगे खिसक रही है। बता दें की इस फिल्म ने कमाई मामले में झंडे गाड़े हैं और कई रिकॉर्ड़ भी बनाए है। 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रलीज हुई गदर 2 को आज 50 दिन पूरे हो गए है। इन 50 दिनों में गदर 2 ने कई रिकॉर्ड तोड़े है। 

इतना ही नहीं कई नई फिल्मों के रिलीज के बावजूद पहले ही हफ्ते में नए नए रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया। बता दें की पहला रिकॉर्ड गदर 2 ने तब हासिल किया जब 100 करोड़ के क्लब में सनी देओल की फिल्म केवल 3 दिन में एंट्री कर गई। 

वहीं मीडिया रिपोटर्स की माने तो गदर 2 ने पठान हिंदी 524.53 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को क्रॉस कर लिया है। अब गदर 2 इंडिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। गदर 2 का टोटल कलेक्शन 524.75 करोड़ हो गया है।

pc- lehren.com