Gadar 2: फिल्म मेकर्स गदर 2 को ऑस्कर में भेजने की कर रहे तैयारी, 500 करोड़ के क्लब में हो सकती है शामिल

गदर-2 ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर पैसा कमाया है। फिल्म जल्द ही 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है।

Gadar 2: फिल्म मेकर्स गदर 2 को ऑस्कर में भेजने की कर रहे तैयारी, 500 करोड़ के क्लब में हो सकती है शामिल

इंटरनेट डेस्क। गदर-2 ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर पैसा कमाया है। फिल्म जल्द ही 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। अब तक फिल्म की ओवरऑल कमाई कह बात करे तो फिल्म ने लगभग 474 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। इसी बीच बड़ी खबर यह है की फिल्म के मेकर्स इसे ऑस्कर में भेजने की तैयारी में है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो डायरेक्टर अनिल शर्मा इन दिनों अपनी टीम के साथ इस फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड्स में भेजने की प्लानिंग कर रहे हैं। एक इंटरव्यू में अनिल शर्मा ने कहा की ‘गदर नहीं गई थी तो मुझे नहीं पता कि गदर-2 कैसे जाएगी पर हम इस पर काम कर रहे हैं। मुझे लगता है कि गदर-2 जानी चाहिए। 

वहीं अनिल शर्मा ने अवॉर्ड ना मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, ‘मैं 40 साल से काम कर रहा हूं पर ऐसा लगता है जैसे कोई काम ही नहीं किया है। उन्होंने कहा की मुझे नहीं पता कि अवॉर्ड पैनल में कौन बैठते है पर वो मुझे कभी कोई अवॉर्ड नहीं देते।

pc- parbhat khabar