जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल Satyapal Malik का 79 साल की उम्र में निधन

इंटरनेट डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का आज आरएमएल अस्पताल में निधन हो गया है। एक दिन पहले ही झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेना ने दिल्ली में अन्तिम सांस ली थी।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल Satyapal Malik का 79 साल की उम्र में निधन

इंटरनेट डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का आज आरएमएल अस्पताल में निधन हो गया है। एक दिन पहले ही झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेना ने दिल्ली में अन्तिम सांस ली थी। सत्यपाल मलिक लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इसी कारण वह मई 2025 से दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। भाजपा के कद्दावर नेता रह चुके मलिक ने आज आरएमएल अस्पताल में आखिरी सांस ली।

वह मोदी सरकार के आलोचक रह चुके हैं। कई बार उन्होंने सरकार पर निशाना साधा था। खबरों के अनुसार, पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक गंभीर मूत्र मार्ग संक्रमण और किडनी फेल्यर की जटिलताओं से जूझ रहे थे। इसी कारण उन्हें आईसीयू में रखा गया था। उन्होंने आज दोपहर 79 साल की उम्र में अन्तिम सांस ली। 

आपको बता दें कि सत्यपाल मलिक अगस्त 2018 से अक्टूबर 2019 तक जम्मू-कश्मीर राज्य के अंतिम राज्यपाल रह चुके हैं। उनके कार्यकाल के दौरान ही सरकार द्वारा 5 अगस्त 2019 को यहां पर अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया गया था।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें