इन कारणों से Atishi बनीं सीएम पद के लिए अरविंद केजरीवाल की पहली पसंद, रेस में इन दिग्गजों को छोड़ा पीछे

इंटरनेट डेस्क। अरविंद केजरीवाल के बाद अब आम आदमी पार्टी की ओर से दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी बनेंगी। पार्टी विधायक दल की मंगलवार को हुई बैठक में अरविंद केजरीवाल द्वारा दिए गए आतिशी के नाम के प्रस्ताव को सर्वसम्मति मिल गई हैं।

अरविंद केजरीवाल आज शाम को सीएम पद से इस्तीफा देंगे। इसके बाद आतिशी दिल्ली की नई सीएम बनेंगी। उन्होंने सीएम पद की रेस में सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत और राखी बिड़ला सहित कई दिग्गज नेताओं को पछाड़ा है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल ने आतिशी को किन कारणों से सीएम के लिए चुना है। आतिशी आम आदमी पार्टी में महिलाओं की प्रमुख आवाज बन कर उभरी हैं।

उन्होंने उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद शिक्षा मंत्रालय काम अच्छे से पूरा किया है। उनकी संगठन और नेताओं में अच्छी खासी पकड़ बन चुकी हैं। वहीं आतिशी का आक्रामक अंदाज भी उन्हें सीएम की कुर्सी दिलाने में महत्वपूर्ण रहा है। वहीं आतिशी का संगठन और प्रशासन का अच्छा अनुभव। 

ऐसा रहा है आतिशी का चुनावी सफर
आपको बात दें कि दिल्ली की नई सीएम बनने जा रही है आतिशी को 2019 के लोकसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली सीट से भारतीय जनता पार्टी के गौतम गंभीर से 4.77 लाख वोटों के अंतर से हार मिली थी। हालांकि 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्होंने दक्षिणी दिल्ली के कालकाजी विधानसभङा सीट पर भाजपा उम्मीदवार धर्मवीर सिंह को 11,422 वोटों से श्किस्त दी थी। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद उन्हें अरविंदर केजरीवाल सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में जगह मिली थी। 

PC: naidunia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें