अरावली पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद Gehlot का बड़ा बयान, कहा-पर्यावरण मंत्री को भी अब…

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश के शीर्ष न्यायालय द्वारा आज अरावली पर्वत श्रृंखला की परिभाषा तय करने वाले अपने ही आदेश पर रोक लगाने के फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। पूर्व सीएम गहलोत ने आज के फैसले को स्वागत योग्य करार दिया है।

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से कहा कि अरावली की परिभाषा को लेकर 20 नवंबर के फैसले पर रोक लगाने का सुप्रीम कोर्ट का आदेश स्वागत योग्य है। वर्तमान पर्यावरणीय परिस्थितियों को देखते हुए यह बेहद आवश्यक है कि अरावली को लेकर अगली शताब्दी तक की स्थिति को सोचकर काम किया जाए।

तीन बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके अशोक गहलोत ने इस संबंध में आज आगे कहा कि पर्यावरण मंत्री को भी अब पर्यावरण के हित में काम करने की सोच रखनी चाहिए। सरिस्का सहित पूरे अरावली में खनन बढ़ाने की सोच भविष्य के लिए ख़तरनाक है। इस मुहिम में साथ जुड़ने के लिए आप सभी का आभार।

PC:  rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें