आरपीएससी के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा के खुलासे के बाद Beniwal ने सीएम से कही ये बात, कहा- आखिर बड़े मगरमच्छों पर…

जयपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने आरपीएससी के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा द्वारा ईडी की पूछताछ में आरपीएससी का सदस्य बनने के लिए कांग्रेस नेता द्वारा पैसे देकर डील करना स्वीकारने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

आरपीएससी के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा के खुलासे के बाद Beniwal ने सीएम से कही ये बात, कहा- आखिर बड़े मगरमच्छों पर…

जयपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने आरपीएससी के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा द्वारा ईडी की पूछताछ में आरपीएससी का सदस्य बनने के लिए कांग्रेस नेता द्वारा पैसे देकर डील करना स्वीकारने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस संबंध में एक खबर शेयर कर मौजूदा सीएम भजनलाल से बड़ी बात कही है। उन्होंने सीएम ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि RPSC के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा द्वारा ED की पूछताछ में RPSC का सदस्य बनने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी एक कांग्रेसी नेता को पैसे देकर डील करना स्वीकार किया गया है, यह तथ्य प्रमाणित करना है कि तंत्र में भ्रष्टाचार की जड़े कितनी गहरी है।

आरएलपी प्रमुख बेनीवाल ने इस संबंध में आगे कहा कि मैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को कहना चाहता हूं कि आपने कहा था मगरमच्छों को पकड़ेंगे, आखिर बड़े मगरमच्छों पर कब कार्रवाई होगी?

PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें