Flipkart: फ्लिपकार्ट की बड़ी घोषणा, अब सेम डे डिलीवरी होंगे प्रोडक्ट्स, जान ले आप भी पूरी जानकारी

Flipkart: फ्लिपकार्ट की बड़ी घोषणा, अब सेम डे डिलीवरी होंगे प्रोडक्ट्स, जान ले आप भी पूरी जानकारी

Flipkart: फ्लिपकार्ट की बड़ी घोषणा, अब सेम डे डिलीवरी होंगे प्रोडक्ट्स, जान ले आप भी पूरी जानकारी

इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर ऑनलाइन शॉपिंग करते है और आपकों भी प्रोडक्ट को सेम डे ही लेना है तो अब फ्लिपकार्ट ने एक नए डिलीवरी फीचर की घोषणा की है। ऐसे में अब कंपनी कई कैटेगरी के प्रोडक्ट्स को सेम-डे डिलीवरी ऑफर करेगा। इस फीचर से ग्राहक खरीदने के एक ही दिन के भीतर प्रोडक्ट्स को हासिल कर सकेंगे।

हालांकि अभी यह सुविधा कुछ ही शहरों के लिए शुरू की गई है। सेम डे डिलीवरी वाला फीचर फिलहाल सीमित लोकेशन्स पर ही मिलेगा और इसके लिए आपको दिन में 1 बजे से पहले ऑर्डर करना होगा। 

बता दें की फ्लिपकार्ट ने पुष्टि की है कि अहमदाबाद, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, कोयंबटूर, चेन्नई, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, लुधियाना, मुंबई, नागपुर, पुणे, पटना, रायपुर और सिलीगुड़ी और विजयवाड़ा जैसे शहरों में सेम डे डिलीवरी की सुविधा ग्राहकों को मिलेगी।

pc- news18

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।