IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाएंगे पांच टी20 और तीन वनडे मैच, कार्यक्रम का हो गया है ऐलान

खेल डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एंडरसन-तेंदुलकर टेस्ट सीरीज के बीच एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि ये दोनों ही टीमें आगामी समय में पांच मैचों की टी-20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी।

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड यानी ईसीबी की ओर से अगले साल जुलाई में होने वाले मैचों का शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। भारत और इंग्लैंड के बीच इस दौरान पांच टी20 मैच और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। ये दोनों सीरीज जुलाई में ही खेली जाएंगी। पहला टी20 मुकाबला एक जुलाई को खेला जाएगा। इस सीरीज के बाद वनडे सीरीज शुरू होगी। सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को खेला जाएगा।

इसके बाद 16 और 18 जुलाई को दो अन्तिम मुकाबले खेले जाएंगे। भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज के मैच 1, 4, 7, 9 और 11 जुलाई को खेले जाएंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच अभी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज में अभी मेजबान टीम 2-1 से आगे है।

PC: news24online 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें