खेल डेस्क। न्यूजीलैंड के स्टार ओपनर फिन एलेन ने 2025 मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) के मैच में तूफानी पारी खेली है। उन्होंने शुक्रवार को ऑकलैंड में वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉन्र्स की ओर से केवल 51 गेंदों में शानदार 151 रन की तूफानी पारी खेली।
इसके साथ ही उन्होंने इस इस टूर्नामेंट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा लिया है। पारी में कीवी बल्लेबाज ने कुल 19 छक्के और पांच चौके लगाए। इस प्रकार से फिन एलेन ने टी20 क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज करवा लिया है। उन्होंने इस मामले में साहिल चौहान का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साहिल चौहान ने जून 2024 में साइप्रस के खिलाफ एस्टोनिया की ओर से खेलते हुए कुल 18 छक्के लगाए थे।
निकोलस पूरन का ये रिकॉर्ड किया ध्वस्त
मैच में एलेन ने 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद अगली 14 गेंदों में शतक पूरा किया। उन्होंने 34 गेंदों पर शतक लगाकर एमएलसी के इतिहास की सबसे तेज शतकीय पारी खेली। उन्होंने वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन का रिकॉर्ड तोड़ा। हाल ही में अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके निकोलस पूरन ने 40 गेंदों पर शतक लाया था।
डेवाल्ड ब्रेविस का रिकॉर्ड भी टूटा
कीवी बल्लेबाज एलेन ने केवल 49 गेंदों में 150 रन पूरे किए। इस प्रकार से उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस के 52 गेंदों में बनाए गए 150 रन के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया। ऐलन द्वारा खेली गई ये पारी किसी बल्लेबाज का टी20 में 15वां सबसे बड़ा निजी स्कोर है।
PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें