Film Ruslaan: आयुष शर्मा की एक्शन फिल्म 'रुस्लान' का टीजर आउट, साउथ का ये सुपर स्टार भी आएगा नजर

Film Ruslaan: आयुष शर्मा की एक्शन फिल्म 'रुस्लान' का टीजर आउट, साउथ का ये सुपर स्टार भी आएगा नजर

Film Ruslaan: आयुष शर्मा की एक्शन फिल्म 'रुस्लान' का टीजर आउट, साउथ का ये सुपर स्टार भी आएगा नजर

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता और सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा की अब तक कई फिल्में आ चुकी हैं, लेकिन दमदार या फिर बॉक्स आफिस पर कोई बड़ा कमाल नहीं दिखा पाई है।  ऐसे में अब उनकी एक और नई फिल्म रुस्लान का टीजर रिलीज कर दिया गया है। आयुष के अलावा टीजर में जगपति बाबू और जहीर इकबाल भी नजर आ रहे हैं। 

बता दें की इस फिल्म का टीजर बड़ा ही जबरदस्त हैं और मेकर्स ने फिल्म के रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। बता दें की फिल्म अंतिम के बाद आयुष एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक्शन करते दिखेंगे। पर इस बार आयुष का यह किरदार पहले से ज्यादा दमदार नजर आ रहा है और वो बड़े एक्शन रोल में दिखाई दे रहे है।  

आयुष के अलावा टीजर में जगपति बाबू, जहीर इकबाल और सुश्री मिश्रा भी नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोटर्स की माने तो मेकर्स ने फिल्म के टीजर के साथ ही इसके रिलीज डेट की भी घोषणा है। बताया जा रहा हैं की रुस्लान 26 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

pc- amar ujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें