Film RRR: फैंस का टूटा दिल, फिल्म RRR के एक्टर का निधन, दो दिन बाद मनाने वाले थे अपना जन्मदिन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रे स्टीवनसन के पीआर एजेंसी ने उनके निधन की खबर को कन्फर्म किया है।

Film RRR: फैंस का टूटा दिल, फिल्म RRR के एक्टर का निधन, दो दिन बाद मनाने वाले थे अपना जन्मदिन

इंटरनेट डेस्क। डायरेक्टर एसएस राजमौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर का धमाका तो आपने सुना ही था, फिल्म ने थियटरों में जमकर पैसा कमाया था और हाल ही में फिल्म के नाटू नाटू सोंग को आस्कर अवार्ड भी मिला था। लेकिन इन सबके बीच एक बड़ी बुरी खबर है और ये की फिल्म के एक अभिनेता का निधन हो गया है।

ये अभिनेता दो दिन बाद ही अपना जन्मदिन मनाने वाला था। जी हां फिल्म में विलेन का किरदार निभाने वाले एक्टर रे स्टीवनसन का निधन हो गया है। वो 58 साल के थे। दो दिन बाद यानी 25 मई को वो अपना 59वां जन्मदिन मनाने वाले थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रे स्टीवनसन के पीआर एजेंसी ने उनके निधन की खबर को कन्फर्म किया है। हालांकि इस बारे में कोई डिटेल उन्होंने शेयर नहीं की है। रे स्टीवनसन ने फिल्म आरआरआर में विलेन स्कॉट बक्सटन का किरदार निभाया था। इसके अलावा वो मार्वल की फिल्म ’थॉर’ में भी काम कर चुके है। इससे पहले वो हिस्टॉरिकल ड्रामा फिल्म 1242  गेटवे टू द वेस्ट में भी नजर आए थे। 

PC- siasat.com, aaj tak, zee news