Film Ramayana: नितेश तिवारी की रामायण में दिख सकते है सनी देओल, ये किरदार निभाते आ सकते है नजर

गदर 2 की सक्सेस के बाद से ही सनी देओल कॉफी सुर्खियों में है।

Film Ramayana: नितेश तिवारी की रामायण में दिख सकते है सनी देओल, ये किरदार निभाते आ सकते है नजर

इंटरनेट डेस्क। गदर 2 की सक्सेस के बाद से ही सनी देओल कॉफी सुर्खियों में है। इसका कारण भी है की उनकी फिल्म ने इस बार छप्पर फाड़ के कमाई भी कर डाली है। वहीं अब उनके नाम की चर्चा नितेश तिवारी की आगामी फिल्म रामायण के लिए भी हो रही है। बता दें की इस समय नितेश तिवारी की फिल्म रामायण चर्चा में है। 

हर दिन इसको लेकर कोई न कोई जानकारी सामने आ रही है। बीच में खबर थी की फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाएंगे। वहीं, साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी तो केजीएफ स्टार यश रावण के किरदार में दिखने वाले हैं। 

लेकिन अब जो खबर है वो यह है की इस फिल्म में सनी देओल भी प्रमुख रोल में दिख सकते है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो सनी देओल को रामायण के निर्माताओं ने भगवान हनुमान की भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया है। वहीं अभिनेता ने कथित तौर पर नितेश तिवारी की रामायण में हिस्सा बनने में रुचि भी दिखाई है और वह भगवान हनुमान की भूमिका निभाने के लिए भी उत्साहित हैं।

pc- abp news