Film Leo: बड़े पर्दे के बाद अब OTT पर रिलीज होगी तलपति विजय की फिल्म Leo

बेर्डे पर्दे पर कमाई के झंडे गाड चुकी लोकेश कनगराज और तलपति विजय की ब्लॉकबस्टर फिल्म लियो अब ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार है

Film Leo: बड़े पर्दे के बाद अब OTT पर रिलीज होगी तलपति विजय की फिल्म Leo

इंटरनेट डेस्क। बेर्डे पर्दे पर कमाई के झंडे गाड चुकी लोकेश कनगराज और तलपति विजय की ब्लॉकबस्टर फिल्म लियो अब ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार है। फिल्म का ओटीटी वर्जन कुछ अलग हो सकता है। बता दें की लियो दशहरा से पहले 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में तलपति विजय के अलावा तृषा कृष्णन, संजय दत्त, अर्जुन सरजा और मैडोना सेब्सटियन जैसे स्टार्स नजर आए है। 

फिल्म ने पहले दिन ही 140 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर कमाई के मामले में कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया था। अब तक फिल्म ने देश में कुल नेट कलेक्शन 308.45 करोड़ रुपए किया है। वहीं, दुनियाभर में इस फिल्म ने 530 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।

ओटीटी पर आएगी विजय तलपती की लियो
वहीं लियो की सफलता को देखते हुए अब मेकर्स ने फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने की तैयारी कर ली है। कहा जा रहा है कि फिल्म के ओटीटी वर्जन के लिए लोकेश कनगराज  की टीम ने कई बदलाव किए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, तलपति विजय की लियो दिवाली बाद 21 नवंबर, 2023 को नेटफ्लिक्स पर आएगी।

pc- jagran