Film jailer: रजनीकांत की जेलर ने किया कमाई के मामले में 400 करोड़ का आकंड़ा पार

जेलर को हिंदी फिल्म गदर 2, ओएमजी 2, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और सत्यप्रेम की कथा से कड़ी टक्कर मिल रही

Film jailer: रजनीकांत की जेलर ने किया कमाई के मामले में 400 करोड़ का आकंड़ा पार

इंटरेनट डेस्क। बॉलीवुड और साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर झंड़े गाड़ रखें है। भारतीय कलेक्शन में फिल्म ने स्वतंत्रता दिवस के बाद 200 करोड़ रुपये के आंकड़ें को पार कर लिया है। बॉक्स ऑफिस पर इतने शानदार प्रदर्शन के साथ जेलर का ग्लोबल कलेक्शन 400 करोड़ को पार कर चुका है। 

मीडिया रिपाटर्स के अनुसार फिल्म जेलर ने अपने विदेशी कारोबार से 145 करोड़ रुपए से ज्यादा जुटाए हैं। वहीं गदर 2 ने 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। खबरों की माने तो फिल्म ने भारतीय बाजार से 210.65 करोड़ रुपये की शुद्ध कमाई की है, जबकि इसका नेट कारोबार 247.20 करोड़ रुपए है। 

जेलर को हिंदी फिल्म गदर 2, ओएमजी 2, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और सत्यप्रेम की कथा से कड़ी टक्कर मिल रही है। जबकि तेलुगु फिल्में मावीरन और बेबी भी लोगों को पसंद आ रही है।

pc- ndtv.in