Film Fighter: ऋतिक की फाइटर में नजर आएंगे अनिल कपूर, दिखेंगे इस जबरदस्त रोल में

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म फाइटर को लेकर सुर्खियों का बाजार गर्म है।

Film Fighter: ऋतिक की फाइटर में नजर आएंगे अनिल कपूर, दिखेंगे इस जबरदस्त रोल में

इंटरनेट डेस्क। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म फाइटर को लेकर सुर्खियों का बाजार गर्म है। ऐसे में एक बड़ी खबर यह भी है की इस फिल्म में अनिल कपूर भी अहम रोल निभा रहे हैं। मीडिया रिपोटर्स की माने तो मेकर्स ने अब अनिल कपूर के फर्स्ट लुक को शेयर किया है।

इस लुक में अनिल कपूर दमदार रोल में नजर आ रहे है। बता दें की इन दिनों अनिल कपूर अपनी फिल्म एनिमल को लेकर भी छाए हुए हैं। वह फिल्म में रणबीर कपूर के पिता के रोल में दिखे हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट चल रही है और करीब 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी हैं।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो फाइटर में अनिल कपूर ग्रुप कैप्टन राकेश जय सिंह का रोल अदा कर रहे हैं। मेकर्स ने उनका लुक शेयर किया है। जहां वह वर्दी पहने कैप्टन के रोल में काफी जच रहे हैं। 

pc- navbharat