इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड में कब किसी एक्टर या एक्ट्रेस का अफेयर किसके साथ होगा यह किसी को भी नहीं पता। सिनेमा जगत में कई ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने अपनी निजी जिंदगी में भले एक दूसरे से खूब झगड़ा किया हो लेकिन पर्दे पर उनका रोमांस दर्शकों को खूब भाया है। इन कलाकारों ने अपनी निजी जिंदगी की परेशानियों को दूर रखते हुए पर्दे पर अपना किरदार बेहतरीन तरीके से निभाया है। इनमें बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर, कैटरीना कैफ से लेकर बॉलीवुड के भाई जान यानी कि सलमान खान और अक्षय कुमार का नाम भी शामिल है।
एक समय में करीना कपूर के साथ शाहिद कपूर की जोड़ी काफी पसंद की जाती थी। दोनों फिल्म जगत के साथ ही रियल लाइफ में भी एक दूसरे को डेट कर रहे थे। बताया जाता है कि जब वी मेट की शूटिंग के पहले दोनों के बीच ब्रेकअप हो चुका था लेकिन इसके बाद भी दोनों ने फिल्मी कमिटमेंट पूरा किया।
इस लिस्ट में सलमान खान और एक समय में कथित तौर पर उनकी गर्लफ्रेंड रही कैटरीना कैफ का नाम भी आता है। हालांकि अब कैटरीना कैफ की शादी हो चुकी है लेकिन बताया जाता है कि टाइगर 3 की शूटिंग के पहले दोनों के बीच खूब झगड़ा हुआ था और इसके बाद भी उन्होंने फिल्म की शूटिंग जारी रखी थी।
यह जोड़ी बॉलीवुड की सबसे लेटेस्ट जोड़ियां में शेख है जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता था। दोनों ऑन स्क्रीन के साथ ऑफ स्क्रीन में भी लोगों का दिल जीते थे। बताया जाता है कि यह जवानी है दीवानी की शूटिंग के पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था लेकिन इसके बाद भी दोनों ने फिल्मी कमिटमेंट पूरा किया।
PC : livehindustan