FIFA World Cup 2026: पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराकर स्विट्जरलैंड क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

वैंकूवर (मलकीत सिंह)।  वैंकूवर के बी.सी. प्लेस स्टेडियम में खेले गए फीफा विश्व कप के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्विट्जरलैंड ने कोलंबिया को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

FIFA World Cup 2026: पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराकर स्विट्जरलैंड क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

वैंकूवर (मलकीत सिंह)।  वैंकूवर के बी.सी. प्लेस स्टेडियम में खेले गए फीफा विश्व कप के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्विट्जरलैंड ने कोलंबिया को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। निर्धारित 90 मिनट और उसके बाद खेले गए अतिरिक्त 30 मिनट के दौरान दोनों टीमें कोई भी गोल नहीं कर सकीं और मुकाबला 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

मुकाबले का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें स्विट्जरलैंड के गोलकीपर ग्रेगर कोबेल ने कोलंबिया के कुचो हर्नांदेज़ की पेनल्टी शानदार अंदाज में रोक ली, जबकि डेविन्सन सांचेज़ की पेनल्टी क्रॉसबार से टकरा गई। अंत में रूबेन वर्गास ने निर्णायक पेनल्टी को गोल में बदलकर स्विट्जरलैंड को 4-3 से यादगार जीत दिला दी।

पूरे मुकाबले के दौरान दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और गोल करने के कई अवसर बनाए, लेकिन दोनों गोलकीपरों ने शानदार बचाव करते हुए किसी भी टीम को गोल नहीं करने दिया। हजारों दर्शकों से खचाखच भरे बी.सी. प्लेस स्टेडियम में मैच का रोमांच अंतिम क्षण तक बना रहा और पेनल्टी शूटआउट के दौरान पूरा स्टेडियम तालियों और नारों से गूंज उठा।

इस जीत के साथ स्विट्जरलैंड ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली, जहां अब उसका सामना मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना से होगा। दूसरी ओर कोलंबिया का इस विश्व कप का सफर यहीं समाप्त हो गया।

उल्लेखनीय है कि कनाडा में आयोजित फीफा विश्व कप के दौरान वैंकूवर के बी.सी. प्लेस स्टेडियम में खेला गया यह अंतिम मुकाबला था।

PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें