FIFA World Cup 2026: साउथ अफ्रीका ने फीफा वर्ल्ड कप में पहली बार किया ये कारनामा

FIFA World Cup 2026: साउथ अफ्रीका ने फीफा वर्ल्ड कप में पहली बार किया ये कारनामा

FIFA World Cup 2026:  साउथ अफ्रीका ने फीफा वर्ल्ड कप में पहली बार किया ये कारनामा

इंटरनेट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप में इस बार बहुत कुछ देखने को मिल रहा है। अपने फुटबॉल इतिहास में चौथी बार फीफा वर्ल्ड कप में खेल रही साउथ अफ्रीका ने इस टूर्नामेंट में एक नई उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वह पहली बार ग्रुप स्टेज की बाधा को पार कर टूर्नामेंट के दूसरे राउंड यानी राउंड ऑफ 32 में पहुंच गई है।

इस उपलब्धि पर पूरे देश में जश्न का माहौल है और साउथ अफ्रीकी सरकार ने भी इसे देश के लिए गर्व का पल बताया है। साउथ अफ्रीका ने अपने आखिरी ग्रुप ए मैच में साउथ कोरिया पर 1-0 से जीत के साथ दूसरे दौर में जगह पक्की की।

टीम को बधाई देते हुए, सरकार ने फुटबॉल के सबसे बड़े स्टेज में से एक पर खिलाड़ियों के पक्के इरादे और धैर्य की तारीफ की। न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के हवाले से सरकार ने एक बयान में कहा, ‘यह शानदार नतीजा साउथ अफ्रीका के लिए गर्व का पल है।

pc- thehindu.com