FIFA World Cup 2026: लियोनेल मेसी ने बनाई पहली हैट्रिक, अपने नाम दर्ज करवा ली ये बड़ी उपलब्धियां

खेल डेस्क।  फीफा वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले ही मैच में अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी का जलवा देखने को मिला है।

FIFA World Cup 2026: लियोनेल मेसी ने बनाई पहली हैट्रिक, अपने नाम दर्ज करवा ली ये बड़ी उपलब्धियां

खेल डेस्क।  फीफा वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले ही मैच में अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी का जलवा देखने को मिला है। 38 साल के मेसी ने अल्जीरिया के खिलाफ 17वें, 60वें और 76वें मिनट पर गोल दागे। ये उनकी फीफा वर्ल्ड कप कॅरियर की पहली हैट्रिक है। उनके इस शानदार प्रदर्शन के दम पर फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0 से शिकस्त देकर विजयी आगाज किया। जीत से अर्जेंटीना अपने ग्रुप की अंक तालिका में पहले स्थान पर आ गई है।  लियोनेल मेसी ने शानदार प्रदर्शन कर अपने नाम कई बड़ी उपलब्धियां दर्ज करवा ली है।

मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल  करने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। वह अब तक इस टूर्नामेंट में 16 गोल कर चुके हैं।  जर्मनी के दिग्गज मिरोस्लाव क्लोजे ने भी टूर्नामेंट में 16 गोल किए हैं। अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनेल मेसी 5 अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल करने वाले विश्व के दूसरे फुटबॉलर बने हैं। उनसे पहले पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवा चुके हैं। 

मेसी ने मैच में इस प्रकार बनाई हैट्रिक
अल्जीरिया के खिलाफ मैच में शुरू होते ही मेसी का जलवा देखने को मिला। उन्होंने शुरुआती मिनटों में गोल दागकर  अर्जेंटीना को 1-0 की  बढ़त दिला दी। ये मेसी के इंटरनेशनल कॅरियर का 200वां मैच भी है। हाफ टाइम के बाद मेसी 60वें मिनट में दूसरा गोल दागते हुए टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी।  फिर 76वें मिनट में उन्होंने अपना तीसरा गोल कर हैट्रिक बनाई। इससे उन्होंने अल्जीरिया के खिलाफ मैच को पूरी तरह से अर्जेंटीना के पक्ष में कर दिया। वहीं विश्व कप कॅरियर सबसे ज्यादा गोल करने की  मिरोस्लाव क्लोजे के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। 

PC: hindi.newsbytesapp
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें