इंटरनेट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फ्रांस के स्टार फॉरवर्ड उस्मान डेम्बेले ने गजब कारनामा कर दिया। डेम्बेले ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों से दर्ज कराते हुए नॉर्वे के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मैदान पर पैर रखते ही तहलका मचा दिया। उन्होंने महज 32 मिनट के भीतर तीन बैक-टू-बैक गोल दागकर विश्व कप इतिहास की दूसरी सबसे तेज हैट्रिक लगाई।
मैच की शुरुआत के कुछ ही मिनटों में डेम्बेले ने अपने सटीक राइट-फुटेड शॉट से पहला गोल दागा, जिसके ठीक 14 मिनट बाद उन्होंने विपक्षी टीम के डिफेंस को छकाते हुए दूसरा गोल किया। इसके बाद 32वें मिनट में तीसरा गोल कर उन्होंने अपनी हैट्रिक पूरी की।
डेम्बेले का यह धमाका इसलिए भी खास है क्योंकि वर्ल्ड कप इतिहास में उनसे तेज हैट्रिक बनाने का रिकॉर्ड सिर्फ ऑस्ट्रिया के एरिच प्रोब्स्ट के नाम है, जिन्होंने आज से ठीक 72 साल पहले चेकोस्लोवाकिया के खिलाफ महज 24 मिनट में ये कारनाम किया था।
pc- tv9