FIFA World Cup 2026: स्विट्ज़रलैंड से 2-1 से हारा कनाडा, फिर भी अगले दौर में पहुंचने में हुआ कामयाब

FIFA World Cup 2026: स्विट्ज़रलैंड से 2-1 से हारा कनाडा, फिर भी अगले दौर में पहुंचने में हुआ कामयाब

FIFA World Cup 2026:  स्विट्ज़रलैंड से 2-1 से हारा कनाडा, फिर भी अगले दौर में पहुंचने में हुआ कामयाब

वैंकूवर।  (मलकीत सिंह)  फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-बी के मुकाबले में कनाडा को स्विट्ज़रलैंड के हाथों 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद कनाडा ग्रुप-बी में उपविजेता (दूसरे स्थान) पर रहते हुए पहली बार पुरुष फीफा विश्व कप के नॉकआउट दौर (राउंड ऑफ 32) में प्रवेश करने में कामयाब रहा, जबकि स्विट्ज़रलैंड ग्रुप-बी का विजेता बना।

वैंकूवर के बी.सी. प्लेस स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले का पहला हाफ गोलरहित रहा। दूसरे हाफ की शुरुआत में स्विट्ज़रलैंड ने आक्रामक खेल दिखाते हुए पहले रूबिन वर्गास और फिर जोहान मांज़ाम्बी के गोलों की बदौलत 2-0 की बढ़त बना ली। कनाडा की ओर से स्थानापन्न खिलाड़ी प्रॉमिस डेविड ने 76वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया, लेकिन टीम बराबरी का गोल नहीं कर सकी।

मैच के दौरान बी.सी. प्लेस स्टेडियम में हजारों कनाडाई प्रशंसकों ने लाल जर्सियां पहनकर अपनी टीम का जोरदार उत्साहवर्धन किया। हार के बाद भी दर्शकों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का स्वागत किया, क्योंकि कनाडा ने पहली बार विश्व कप के नॉकआउट दौर में जगह बनाकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

pc- reutersconnect.com