खेल डेस्क। नाइटक्लब में जाना इंग्लैंड के एक क्रिकेटर को भारी पड़ गया है। खबरो के अनुसार, तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से बाहर कर दिया है। पुलिस डर्बी के मॉली मालोन टेवर्न नाइटक्लब से हथकड़ी बांधकर इस क्रिकेटर को ले गई।
इसके बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने इस क्रिकेटर को लेकर बड़ा फैलसा लेते हुए उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से बाहर कर दिया है। उन्हें इस टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड टीम में जगह नहीं मिलेगी। सोनी बेकर उनकी जगह टीम में लेंगे। उन्हें शनिवार रात को पुलिस ने नाइटक्लब से गिरफ्तार किया था।
क्रिकेट नियंत्रकों द्वारा मामले की जांच की जाएगी। आपको बता दे कि कार्स को नाइट क्लब में फिर से एंट्री नहीं मिल रही थी, क्योंकि उनका ड्रिंक्स फैलाने को लेकर एक अन्य सदस्य से विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों में कथित तौर पर काफी बहस देखने को मिली। इस मामले की फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें