किसानों को शीघ्र मिलेगा खराब हुई फसलों का मुआवजा और बीमा लाभ, सरकार ने उठाया ये कदम 

जयपुर। जोधपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र लूणी में अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों का किसानों को शीघ्र मुआवजा और बीमा का लाभ मिलेगा। संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने इस संबंध में आज विभाग को निर्देश दे दिए हैं। 

जोगाराम पटेल और जिला प्रभारी मंत्री एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर की अध्यक्षता में आज जोधपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र लूणी में अतिवृष्टि से क्षेत्र में हुए नुकसान और समस्याओं के संबंध में राजस्व, कृषि एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक पाल रोड़ स्थित पंचायत समिति लूणी के सभागार में आयोजित हुई।

इस दौरान पटेल ने कृषि एवं राजस्व विभाग को निर्देश दिए कि खराब हुई फसलों की गिरदावरी समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूर्ण की जाए, ताकि किसानों को शीघ्र मुआवजा एवं फसल बीमा का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, इस कठिन समय में सरकार उनके साथ खड़ी है। पटेल ने जलभराव से अवरुद्ध रास्तों एवं क्षतिग्रस्त भवनों की रिपोर्ट तुरंत भेजने और राजस्व विभाग की फसल खराबे की वास्तविक स्थिति की आकलन कर संपूर्ण रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। 

PC: dipr.rajasthan

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें