इंटरनेट डेस्क। फरीदाबाद के बल्लभगढ़ से एक घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खबरों के अनुसार, अब यहां आदर्श नगर थाना क्षेत्र से ये चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर आरोपी ने विरोध करने पर युवती के घर पर रहने वाले संबंधी के बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर कर अपनी जांच शुरू कर दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि पीडि़त युवती की कुछ समय पहले मां काफी बीमार हो गई थी, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मां के अस्पताल में भर्ती होने पर वह और उसके मामा के बच्चे घर में अकेले थे। इस दौरान पड़ोसी मोहित दीवार फांदकर उसके घर में घुस आया था। मोहित ने इस दौरान मौके का फायदा उठाकार युवती को अपनी हवस का शिकार बना लिया। युवती ने इस बात का विरोध किया तो मोहित ने उसे धमकी दी कि वह बच्चों को खत्म कर देगा। इससे युवती धमकी से डर गई।
पिता ने करवाई थी चोरी की रिपोर्ट दर्ज
आरोपी मोहित ने उसी रात युवती के साथ कई बार गलत काम किया। सुबह के समय पिता के अस्पताल से घर आने पर मोहित घर की छत से कूद कर भाग गया। इस दौरान मोहित के फोन वहीं गिर गए थे। पिता ने उन फोन को उठाकर उसे भागता देख और चोर समझकर 112 पर फोन कर चोरी की एक रिपोर्ट लिखवाई थी। फोन को थाना आदर्श नगर बल्लभगढ़ में जमा करवा दिया था। पिता वापस लौटो से युवती ने बताया कि मोहित ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।
PC: ndtv
पडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें