इंटरनेट डेस्क। फरीदाबाद से दुष्कर्म का एक ऐसा चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। अब यहां के पलवल स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा के साथ होटल में निदेशक (एडमिन डायरेक्टर) द्वारा दुष्कर्म कए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने लगातार तीन वर्ष तक छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया। मुंडकटी थाना की पुलिस ने संबंध में कार्रवाई करते हुए आरोपी निदेशक को गिरफ्तार कर लिया है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय एक युवती शहर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा है। कॉलेज के ही एडमिन डायरेक्टर ने पीड़िता को साल 2022 में उसको दाखिला दिलाया था। इसके बार आरोपी ने कॉलेज में पार्ट टाइम नौकरी भी लगवा दी थी।
जान से मारने और वीडियो को वायरल करने की धमकी
एडमिन डायरेक्टर दबाव बनाकर छात्रा को साल 2022 में एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर छात्रा के साथ दुष्कर्म करता रहा। मानने से इनकार करने पर उसे जान से मारने और वीडियो को वायरल करने की धमकी आरोपी देने लगा।
आरोपी की हरकतों से तंग आकर उठाया बड़ा कदम
वहीं फरीदाबाद स्थित घर पहुंचकर आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की। अतं में आरोपी की हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने अब फरीदाबाद के धौज थाना में मामला दर्ज करवाया। इसके बाद धौज थाना की पुलिस ने मामला जांच के लिए पलवल के मुंडकटी थाना को सौंप दिया।
PC: taylorring
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें