फेमस एक्ट्रेस Nandini Kashyap को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ये है मामला

इंटरनेट डेस्क। असम की फेमस एक्ट्रेस नंदिनी कश्यप एक बड़ी परेशानी में घिर गई है। उन्हें हिट एंड रन केस में गिरफ्तार किया गया है।

फेमस एक्ट्रेस Nandini Kashyap को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ये है मामला

इंटरनेट डेस्क। असम की फेमस एक्ट्रेस नंदिनी कश्यप एक बड़ी परेशानी में घिर गई है। उन्हें हिट एंड रन केस में गिरफ्तार किया गया है। खबरों के अनुसार, अभिनेत्री  नंदिनी कश्यप पर आरोप है कि उनकी कार से टकराने के बाद एक 21 साल युवक समीउल हक की मौत हो गई। ये दर्दनाक सडक़ हादसा गुवाहाटी के दक्षिणगांव इलाके में हुआ था। ये हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। 

खबरों के अनुसार, अभिनेत्री नंदिनी की तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से युवक समीउल हक उछलकर गिरा था। इसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हुआ था, जिसके बाद से अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां पर उसने दम तोड़ दिया। 

खबरों के अनुसार, इस मामले में नंदिनी को पहले महानगर पुलिस ने हिरासत में लिया। इसके बाद अभिनेत्री को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि अदालत ने अभिनेत्री नंदिनी कश्यप को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। ये दर्दनाक हादसा 25 जुलाई की रात 3 बजकर 2 मिनट पर हुआ था। 

PC: northeastindia24 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें