इंटरनेट डेस्क। अगर आप पीएफ खाताधरक हैं तो ये आपके काम की खबर है। खबर है कि ईपीएफओ की ओर से अब अग्रिम दावों के लिए ऑटो सैटेलमेंट की सीमा को बढ़ा दिया गया है। इसे अब एक लाख रुपए से बढ़ाकर पां लाख रुपए ईपीएफओ की ओर से कर दिया गया है। ईपीएफओ के इस कदम से पीएफ खाताधरक का बड़ी राहत मिलेगी।
पीएफ खाताधरकों को आपातकाल के समय पैसों की जरूरत होने पर उसे तुरंत पीएफ खाते से फंड निकालने का एक्सेस मिल सकेगा। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने इस संबंध में जानकारी दी है। अब ईपीएफओ की ओर से क्लेम सैटेलमेंट के नियमों में भी बदलाव किया गया है।
इसके तहत अब पीएफ खाताधारकों को पैसे निकालने के लिए कैंसिल चेक या पासबुक अपलोड करने की आवश्यकता नहीं होगी। अब बैंक अकाउंट का वेरिफिकेशन भी नियोक्ता के हस्तक्षेप के बिना ही हो जाएगा। पीएफ खाताधरक के लिए ये बहुत ही अच्छी खबर है। अब वह बिना परेशानी के अपना पैसा निकाल सकेगा।
PC: financialexpress
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amarujala