ENG vs SA:  फिल सॉल्‍ट ने तूफानी शतकीय पारी से बना डाले ये बड़े रिकॉर्ड

खेल डेस्क। ओपनर फिल सॉल्‍ट की तूफानी पारी के दम पर इंग्‍लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैनचेस्‍टर में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में रिकॉर्ड 304 रन का स्कोर खड़ा किया।

ENG vs SA:  फिल सॉल्‍ट ने तूफानी शतकीय पारी से बना डाले ये बड़े रिकॉर्ड

खेल डेस्क। ओपनर फिल सॉल्‍ट की तूफानी पारी के दम पर इंग्‍लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैनचेस्‍टर में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में रिकॉर्ड 304 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 158 रन पर ढेर हो गई। इंग्‍लैंड ने 146 रन से मैच जीत टी20 प्रारूप में रन के अंतर से यह सबसे बड़ी जीत हासिल की।

सॉल्‍ट ने केवल 60 गेंदों में नाबाद 141 रन बनाकर कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम दर्ज करवाई। फिल सॉल्‍ट केवल 39 गेंदों में शतक  लगाकर टी20 में सबसे तेज शतक जमाने वाले इंग्लिश बल्‍लेबाज बने। उन्होंने लियाम लिविंगस्‍टन का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। उन्होंने पाक के खिलाफ 2021 में नॉटिंघम में 42 गेंदों में सैकड़ा जड़ा था। वहीं इंग्‍लैंड की तरफ ओर से सबसे बड़े स्कोर का अपना ही रिकॉर्ड ध्वस्त किया।

इससे पहले 2023 में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ सॉल्‍ट ने 119 रन बनाए थे।  वहीं टी20 क्रिकेट में शतक लगाने के मामले में सॉल्‍ट ने सूर्यकुमार यादव की बराबरी की। फिल सॉल्‍ट का ये टी20 कॅरियर का चौथा शतक है। रोहित शर्मा और ग्‍लेन मैक्‍सवेल के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पांच-पांच शतक अपने नाम कर चुके हैं।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें