नहीं बढ़ेगी होम, कार या अन्‍य लोन की ईएमआई, RBI ने ले लिया है ये निर्णय

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर होने के बाद देश में लोन लेने वाले लोगों के लिए राहत की खबर आई है।

नहीं बढ़ेगी होम, कार या अन्‍य लोन की ईएमआई, RBI ने ले लिया है ये निर्णय

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर होने के बाद देश में लोन लेने वाले लोगों के लिए राहत की खबर आई है। खबरों के अनुसार, आरबीआई ने एक बार फिर नीतिगत ब्याज दर रेपो रेट में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं नहीं किया है। इसे 5.25 फीसदी पर स्थिर रखा गया है।

आरबीआई के इस फैसले से तय हो गया है कि इस रेपो रेट से लिंक्‍ड लोगों के होम लोन, कार लोन या अन्‍य लोन की ईएमआई नहीं बढ़ेगी, यानी लोगों को इन लोन्‍स के लिए ज्‍यादा किस्‍त नहीं भरनी होगी। खबरों के अनुसार, आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज मॉनीटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग में लिए गए फैसलों की जानकारी दी है।

अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये आरबीआई की एमपीसी की पहली मीटिंग थी। मौद्रिक नीति समिति ने तटस्थ रुख कायम रखने का बड़ा निर्णय लिया है। आपको बात दें कि आरबीआई ने फरवरी में भी रेपो रेट में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया था। इससे पहले पिछले साल में कुल मिलाकर 125 आधार अंक की कटौती की गई थी।

PC: swarajyamag
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें