America में अचानक लागू करनी पड़ी है इमरजेंसी, 49 लोग गंवा चुके हैं अपनी जान

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका में हेलेन तूफान अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। शुक्रवार को आए इस तूफान ने अमेरिका के 12 राज्यों को अपने आगोश में ले लिया।

इसी कारण दुनिया की महाशक्ति कहे जाने वाले अमेरिका में 6 राज्यों में इमरजेंसी लागू करनी पड़ी। हेलेन तूफान के कारण कम से कम 49 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं भारी संख्या में लोग इस तूफान के कारण घायल हुए हैं।

हेलेन तूफान के कारण इस देश में कम से कम 35 लाख घरों के 1.20 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं।  खबरों के अनुसार, इस  हेलेन तूफान के कारण अचानक ही अमेरिका के फ्लोरिडा, जॉर्जिया, नॉर्थ कैरोलिना, साउथ कैरोलिना, वर्जीनिया और अलबामा में इमरजेंसी लागू करनी पड़ी है। 

वहीं तूपुानी से लगभग 1000 उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं। हेलेन चक्रवात के फ्लोरिडा के तट से टकराने के बाद ये 225 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आगे बढ़ा है। इससे देश में बड़ा नुकसान हुआ है। 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें