इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके बेहद करीबी रहे एलन मस्क के बीच इन दिनों सबकुछ सही नहीं चल रहा है। दोनों के बीच अब दूरियां बढ़ती ही जा रही हैं। एलन मस्क ने अब डोनाल्ड ट्रंप को लेकर एक ऐसी मांग कर दी है, जिसपर एक बार तो किसी को विश्वास नहीं नहीं होगा।
खबरों के अनुसार, एलन मस्क ने अब खुलेआम अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की मांग कर दी है। वहीं उन्होंने ट्रंप के स्थान पर उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को अमेरिका का नया राष्ट्रपति बनाने की बात भी बोल दी है। पिछले कुछ समय से डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के बीच काफी ज्यादा टकराव बढ़ गया है। आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान एलन मस्क ट्रंप का समर्थन किया था। इसके बाद उन्होंने सरकार में अहम पद भी संभाला था।
अब दोनों के रिश्तों में कड़वाहट आती जा रही है। अब एलन मस्क से डोनाल्ड ट्रंप इसको लेकर सोशल मीडिया साइट एक्स पर काफी कुछ लिख दिया है। खबरों के अनुसार, मस्क ने अब एक्स पर लिख दिया कि वक्त आ गया है कि असली बम गिराया जाए। उन्होंने लिखा कि ट्रंप का नाम इप्सटन फाइल्स में है। यही कारण है कि इन फाइलों को सार्वजनिक नहीं किया रहा है।
इस कारण एलन मस्क से नाराज हैं ट्रंप
आपको बात दें कि इस इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मीडिया के सामने एलन मस्क को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा कि वह अपने खूबसूरत और बड़े बिल का विरोध करने के चलते एलन मस्क से काफी निराश हैं। इसके एक घंटे बाद ही एलन मस्क ने राष्ट्रपति ट्रंप के बारे में सोशल मीडिया पर बहुत कुछ लिख दिया है।
PC: nbcnews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें