Earthquake: सिक्किम में आया भूकंप, बिहार में भी हुआ प्रभाव, इन दिशों में लोगों ने किया महसूस

इंटरनेट डेस्क। देश के सिक्किम राज्य में आज भूकंप के कारण धरती हिली है। आज यहां के सोरेंग में रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.4 का भूकंप आया है।

Earthquake: सिक्किम में आया भूकंप, बिहार में भी हुआ प्रभाव, इन दिशों में लोगों ने किया महसूस

इंटरनेट डेस्क। देश के सिक्किम राज्य में आज भूकंप के कारण धरती हिली है। आज यहां के सोरेंग में रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.4 का भूकंप आया है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज सोरेंग में सुबह 6.57 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। खबरों के अनुसार, इसका प्रभाव बिहार में भी देखने को मिला है।

हालांकि इस भूकंप में किसी भी प्रकार के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भूकंप के झटके से घर की चीजें हिलने लगीं। इसके बादवह घरों से बाहर की ओर भागने लगे। बहुत से लोगों की नींद तो यहां पर भूकंप के झटके से नींद खुली। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र सिक्किम के नामची में रहा। 

इन देशों में हुआ भूकंप का असर
खबरों के अनुसार, आज आए भूकंप का प्रभाव भारत सहित आसपास के देशों में भी देखने को मिला। बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, चीन में भी लोगों द्वारा भूकंप के झटके महसूस किए गए। अभी तक कहीं किसी तरह की क्षति नहीं हुई है, लोग सुरक्षित हैं।

गुरुवार को जापान में आया था भूकंप
आपको बता दें कि गुरुवार को जापान में भूकंप आया था। जापान के दक्षिणी तट पर आए इस भूकंप से तीन लोग घायल हो गए। इस देश मेंभूकंप के कारण सुनामी की चेतावनी जारी हुई थी। इसके बाद स्थानीय निवासियों से समुद्र तट से दूर रहने का आग्रह किया गया था। 

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र जापान के दक्षिणी मुख्य द्वीप क्यूशू के पूर्वी तट पर लगभग 30 किलोमीटर (18.6 मील) की गहराई बताया गया है। वहीं इससे दो दिन पहले नेपाल में भूकंप आया थ। 

PC: webdunia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें