Earthquake: मध्य इंडोनेशिया में भूकंप से हिली धरती, सुनामी को लेकर सामने आई ये बात 

इंटरनेट डेस्क। इन दिन दिनों कई देशों को भूकंप के झटकों का सामना करना पड़ा है। अब मध्य इंडोनेशिया के पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत में भूकंप से धरती हिली है।

Earthquake: मध्य इंडोनेशिया में भूकंप से हिली धरती, सुनामी को लेकर सामने आई ये बात 

इंटरनेट डेस्क। इन दिन दिनों कई देशों को भूकंप के झटकों का सामना करना पड़ा है। अब मध्य इंडोनेशिया के पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत में भूकंप से धरती हिली है। खबरों के अनुसार, यहां पर गुरुवार तडक़े 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। देश के मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी बीएमकेजी की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई है।

जकार्ता के समयानुसार भूकंप गुरुवार सुबह 04.04 मिनट लोगों को भूकंप का झटका महसूस हुआ। जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी बीएमकेजी ने बताया कि भूकंप का केंद्र प्रांत के कुपांग शहर से 15 किमी दक्षिण पूर्व में 25 किमी की गहराई में था। तिमोर तेंगाह सेलाटन इलाके में भूकंप की तीव्रता सर्वाधिक महसूस की गई।

भूकंप के झटकों में सुनामी आने की संभावना नहीं है। भूकंप के झटकों से कुपांग शहर और उससे आसपास कई घरों और भवनों को मामूली नुकसान झेलना पड़ा है। अभी तक यहां पर किसी के घायल या हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। 

PC: webdunia