राजस्थान सरकार ने गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत एक अनोखी पहल शुरू की है। इस योजना में पात्र नागरिकों को ₹450 में एलपीजी गैस सिलेंडर और मुफ्त गेहूं प्रदान किया जा रहा है। योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थियों को e-KYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
5 नवंबर से 30 नवंबर तक राजस्थान के जालौर जिले में आधार और एलपीजी सीडिंग अभियान चलाया जा रहा है। राशन कार्ड धारक अपनी नजदीकी राशन की दुकान पर जाकर आधार, ई-केवाईसी और एलपीजी आईडी को आपस में लिंक करा सकते हैं।
सीडिंग प्रक्रिया PoS मशीन के माध्यम से पूरी की जा रही है। लाभार्थियों को परिवार के सभी सदस्यों के आधार नंबर और एलपीजी आईडी PoS मशीन में दर्ज करानी होगी।
PC - PMS NEWS