Dunki Box Office Collection: शाहरुख की डंकी ने 7 दिन में किया करोड़ों का बिजनेस, कमाई जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म डंकी इस समय बॉक्स ऑफिस पर जमकर पैसा कमा रही है।

Dunki Box Office Collection: शाहरुख की डंकी ने 7 दिन में किया करोड़ों का बिजनेस, कमाई जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

इंटरनेट डेस्क। सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म डंकी इस समय बॉक्स ऑफिस पर जमकर पैसा कमा रही है। बता दें की इस साल में शाहरुख की डंकी सहित तीन फिल्में रिलीज हो चुकी है और तीनों ने बहुत ही अच्छा कलेक्शन किया है। पठान और जवान के बाद इस साल शाहरुख की यह तीसरी फिल्म है।

बता दें की शाहरुख ने पहली बार बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले राजकुमार हिरानी के साथ काम किया है। इमोशनल कहानी वाली इस फिल्म को दर्शकों का प्यार भी खूब मिला है। थिएटर्स में एक हफ्ता पूरा कर चुकी शाहरुख की इस फिल्म ने एक सॉलिड कलेक्शन जुटा लिया है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो बुधवार की ट्रेड रिपोर्ट्स बताती हैं कि शाहरुख की फिल्म ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 9 से 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसकी कमाई 7 दिनों में 141 करोड़ से ज्यादा हो गई थी वही आज की कमाई जोड़ ले तो फिल्म ने भारत में 150 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 

pc- koimoi.com