भाजपा सरकार की लापरवाही के कारण देशभर में मजबूती से फैल गया है पेपर लीक माफिया: Ashok Gehlot

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नीट परीक्षा का पेपर लीक होने की खबरों के बीच बड़ा बयान दिया है।

भाजपा सरकार की लापरवाही के कारण देशभर में मजबूती से फैल गया है पेपर लीक माफिया: Ashok Gehlot

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नीट परीक्षा का पेपर लीक होने की खबरों के बीच बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस मामले में अशो गहलोत ने राहुल गांधी द्वारा किए गए ट्वीट को रिट्वीट कर केन्द्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। अशोक गहलोत ने आज इस संबंध में ट्वीट किया है।

उन्होंने ट्वीट किया कि पेपर लीक माफिया पूरे देश में सक्रिय है। भाजपा सरकार की लापरवाही एवं कार्रवाई की मंशा ना होने के कारण 10 साल में पेपर लीक माफिया देशभर में मजबूती से फैल गया है। इससे करोड़ों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। राजस्थान में हमारी सरकार ने पेपर लीक को रोकने के लिए उम्रकैद तक की सजा का कठोर कानून बनाया था।

कांग्रेस की गारंटी है कि केन्द्र में सरकार बनने पर पेपर लीक के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर कड़ा कानून बनाया जाएगा। इससे पहले राहुल गांधी ने भी इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

PC:  patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें