Driving license: अब नहीं करना पड़ेगा लम्बा इंतजार, 24 घंटे के भीतर ही मिल जाएगा चिप वाला लाइसेंस

इंटरनेट डेस्क। अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए लम्बा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ऐसा बिहार में होगा। इस संबंध में नीतीश कुमार सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया लिया है। बिहार में इस संबंध में एक नया आदेश परिवहन मंत्री द्वारा पास किया है।

इस नए आदेश के तहत अब बिहार के लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। खबरों के अनुसार, बिहार सरकार की ओर से अब जो आदेश पास किया गया है उसके तहत अब ड्राइविग टेस्ट पास करते ही 24 घंटे के भीतर लोगों को चिप वाला ड्राइविंग लाइसेंस दे दिया जाएगा।

बिहार के मंत्री की ओर से चयनित एजेंसी को आदेश दे दिया गया है कि सभी जिलों में चिप-रहित लैमिनेटेड डीएल और आरसी की प्रिंटिंग तेज की जाए। उन्होंने हर जिले में कम से कम 90 दिनों की कार्ड प्रिंटिंग सामग्री हमेशा उपलब्ध रखने के भी निर्देश दे दिए हैं।

PC: bihar.punjabkesari

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amarujala