Drishyam South Korean Remake: अजय देवगन की 'दृश्यम' का बनाया जायेगा कोरिया में रीमेक

Drishyam South Korean Remake: अजय देवगन की 'दृश्यम' का बनाया जायेगा कोरिया में रीमेक

Drishyam South Korean Remake: अजय देवगन की 'दृश्यम' का बनाया जायेगा कोरिया में रीमेक

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म 'दृश्यम' का कोरिया में रीमेक बनाया जायेगा।

अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम' का कोरिया में रीमेक बनाया जा रहा है। हाल ही में कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 के दौरान इंडियन पवेलियन में भारतीय प्रोडक्शन हाउस पैनोरमा स्टूडियोज और दक्षिण कोरिया के एंथोलॉजी स्टूडियो ने साझेदारी की घोषणा की।'दृश्यम' फिल्म के कोरिया रीमेक और एंथोलॉजी स्टूडियो के साथ साझेदारी के बारे में बात करते हुए निर्माता कुमार मंगत ने कहा, “मैं उत्साहित हूं कि दृश्यम फ्रेंचाइजी कोरिया में बनाई जा रही है।

इससे न केवल भारत के बाहर इसकी पहुंच बढ़ेगी बल्कि हिंदी सिनेमा को वैश्विक मानचित्र पर भी जगह मिलेगी। इन सभी वर्षों में, हम कोरियाई शैली से प्रेरित रहे हैं। अब उन्हें हमारी एक फिल्म में प्रेरणा मिल गई है। भारतीय फिल्म बिरादरी के लिए इससे बड़ी उपलब्धि क्या हो सकती है।”

Pc:ETV Bharat