Dotasra का सरकार पर निशाना, कहा- संकट की घड़ी में अन्नदाता ही सबसे ज्यादा उपेक्षित होता है

जयपुर। पदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अब बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से प्रभावित   किसानों को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है।

कांग्रेस नेता डोटासरा ने इस संबंध मे आज सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से किसान दोहरी मार झेलने को विवश है। एक ओर बेमौसम बारिश ने अन्नदाता की फसलें तबाह कर दी, तो दूसरी ओर भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली से किसानों को उपेक्षित होना पड़ रहा है। किसानों के प्रति भाजपा सरकार की संवेदना न के बराबर है।

प्रदेशभर में किसानों की खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो चुकी हैं, मंडियों में पड़ी फसलें पानी में बह गई हैं, लेकिन जिम्मेदार अब भी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। न खराबे की गिरदावरी समय पर हो पा रही है, न ही समर्थन मूल्य पर किसानों की फसलों की तुलाई हो पाई।  किसान दिन-रात मेहनत कर देश का पेट भरता है, लेकिन संकट की घड़ी में अन्नदाता ही सबसे ज्यादा उपेक्षित होता है।

PC: rontline.thehindu
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें