जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने यूरिया खाद और नशे को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। डोटासरा ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि आखिर कब खुलेगी सरकार की आंख? प्रदेश की हर तहसील से यूरिया खाद की मारामारी की तस्वीरें और लगातार अपर्याप्त आपूर्ति बताती है कि राजस्थान का किसान संकट में है।
कहीं यूरिया की लाठी, कहीं नकली खाद, कहीं कालाबाज़ारी, तो कहीं पुलिस की निगरानी में वितरण ये बताता है कि सरकार सिर्फ विज्ञापनों में व्यस्त और भाषणों में मस्त है।
वहीं डोटासरा ने एक अन्य पोस्ट के माध्यम से कहा कि सीकर, झुंझुनूं, श्रीगंगानगर, जोधपुर समेत प्रदेश के कई ज़िले नशे की गिरफ्त में बुरी तरह फंस चुके हैं। नकली दवाइयां, खतरनाक केमिकल और ड्रग्स से युवाओं का भविष्य एवं जीवन तबाह हो रहा है।
ये ड्रग्स गैंगवार, अवैध वसूली एवं अपराध को अधिक बढ़ावा दे रहा है। लेकिन दुर्भाग्य है कि युवा ड्रग्स की जद में फंसे हैं, और राज्य की भाजपा सरकार सिर्फ विज्ञापनों, खोखले भाषणों और झूठे दावों में समय काट रही है, जश्न मना रही है। नशे के सौदागर बेखौफ़ हैं, क्योंकि सत्ता मौन है।
PC: deccanherald