Dotasra ने अब इस बात के लिए भाजपा और आरएसएस को लिया निशाने पर

जयपुर। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अब एक बार फिर से भाजपा और आरएसएस को निशाने पर लिया है।

Dotasra ने अब इस बात के लिए भाजपा और आरएसएस को लिया निशाने पर

जयपुर। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अब एक बार फिर से भाजपा और आरएसएस को निशाने पर लिया है। कांग्रेस नेता डोटासरा ने आज इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि जब चोरी, वसूली, पेपर लीक, भ्रष्टाचार से लेकर यौन अपराध जैसे गंभीर मामलों में बार-बार BJP-RSS या उनसे जुड़े संगठन के लोगों पर आरोप सामने आते हैं.. तो ये केवल व्यक्तियों का नहीं, बल्कि उस वैचारिक सोच और नैतिकता का भी पतन है, जो खुद को "संस्कार" का वाहक बताती है।

झुंझुनूं में ABVP से जुड़े लेक्चरर सत्यनारायण शर्मा पर सरकारी स्कूल में छात्रा से यौन उत्पीड़न का मामला अत्यंत शर्मनाक और कलंक है। सवाल ये है कि जो लोग दूसरों को संस्कार, संस्कृति और चरित्र का पाठ पढ़ाते हैं, उनके आसपास या अपनों पर बार-बार ऐसे गंभीर आरोप क्यों दिखाई देते हैं?

मुख्य मंत्री भजनलाल शर्मा  जी, बेटियों की सुरक्षा पर केवल भाषण नहीं, बल्कि निष्पक्ष जांच कर कठोर सजा सुनिश्चित करना जरूरी है।

PC: rontline.thehindu
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें