Bhiwadi में भीषण आग की घटना के बाद डोटासरा ने भजनलाल सरकार से कर डाली है ये मांग

जयपुर। खैरथल-तिजारा के भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग के हादसे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने दुख प्रकट किया है।

 Bhiwadi में भीषण आग की घटना के बाद डोटासरा ने भजनलाल सरकार से कर डाली है ये मांग

जयपुर। खैरथल-तिजारा के भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग के हादसे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने दुख प्रकट किया है। उन्होंने इस हादसे में मृतकों के परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना जताई है। उन्होंने बार-बार ऐसी घटनाएं होने का कारण सुरक्षा मानकों और निगरानी में गंभीर कमी को बताया है। डोटासरा ने आज एक्स के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि खैरथल-तिजारा के भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग में लोगों की असमय मृत्यु अत्यंत दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। मृतकों के परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। बार-बार ऐसी घटनाएं होना बताता है कि सुरक्षा मानकों और निगरानी में गंभीर कमी है।

सरकार को सुरक्षा व्यवस्था, निरीक्षण और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए ताकि भविष्य में कोई और परिवार इस त्रासदी का शिकार न हो। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना है।

केमिकल फैक्ट्री में लोगों के जिंदा जलने की खबर अत्यंत हृदयविदारक: जूली
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी इस हादसे पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा किभिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में लोगों के जिंदा जलने की खबर अत्यंत हृदयविदारक है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में एवं शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें