Donald Trump को लगा बड़ा झटका, अमेरिकी संसद में पास हो गया है सैन्य शक्तियों को सीमित करने वाला प्रस्ताव

इंटरनेट डेस्क। ईरान के साथ जारी विवाद के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है। झटका ये है कि अमेरिकी संसद में ट्रंप की सैन्य शक्तियों को सीमित करने वाला प्रस्ताव पास हो गया है।

Donald Trump को लगा बड़ा झटका, अमेरिकी संसद में पास हो गया है सैन्य शक्तियों को सीमित करने वाला प्रस्ताव

इंटरनेट डेस्क। ईरान के साथ जारी विवाद के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है। झटका ये है कि अमेरिकी संसद में ट्रंप की सैन्य शक्तियों को सीमित करने वाला प्रस्ताव पास हो गया है। जानकर हैरानी होगी कि इस संबंध में हुए मतदान में 4 रिपब्लिकन सांसदों ने भी विपक्षी पार्टी डेमोक्रेट्स का साथ दिया।

हालांकि 3 रिपब्लिकन सांसद वोटिंग में शामिल नहीं हुए। अमेरिकी संसद में प्रस्ताव 50-47 से पास हुआ। हालांकि इसे कानून बनने के लिए अभी कुछ और चरणों से गुजरना होगा।  ये प्रस्ताव कानून बनने पर डोनाल्ड ट्रंप को ईरान के खिलाफ जंग जारी रखने के लिए कांग्रेस की स्वीकृति लेनी होगी। खबरों के अनुसार, अभी सीनेट में इस पर अंतिम मतदान होना बाकी है। इसके बाद इसे रिपब्लिकन बहुमत वाली हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स से इसकी स्वीकृति लेनी होगी।

डोनाल्ड ट्रंप के पास होगा ये विकल्प
यहीं नही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इसके खिलाफ वीटो कर सकते हैं। इसके बाद वीटो को रद्द करने के लिए सीनेट और हाउस दोनों में दो-तिहाई बहुमत की जरूरत पड़ेगी। ऐसा होना अभी मुश्किल माना जा रहा है। विपक्ष की ओर से बयान आया है कि युद्ध शुरू करने का अधिकार संसद के पास हो। विपक्ष ने कहा कि अमेरिका में युद्ध शुरू करने या सेना भेजने का अधिकार राष्ट्रपति नहीं बल्कि संसद के पास होना चाहिए। अमेरिकी संविधान में भी यही व्यवस्था दी गई है। दूसरी और अमेरिका और ईरान का बीच समझौत मूर्त रूप लेता नजर नहीं आ रहा है। दोनों ही देश अपनी-अपनी शर्तों पर उड़े हुए हैं।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें