अमेरिका-ईरान समझौते को लेकर अब Donald Trump ने कर दिया है ये बड़ा दावा

इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका-ईरान समझौते को लेकर एक बार फिर से बड़ा दावा किया है। उन्होंने अब दावा कर दिया के ये समझौता जल्द ही होने वाला है।

अमेरिका-ईरान समझौते को लेकर अब Donald Trump ने कर दिया है ये बड़ा दावा

इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका-ईरान समझौते को लेकर एक बार फिर से बड़ा दावा किया है। उन्होंने अब दावा कर दिया के ये समझौता जल्द ही होने वाला है। खबरों के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के संभावित समझौते की कई शर्तों का खुलासा करते हुए दावा किया कि दोनों पक्ष होर्मुज स्ट्रेट, परमाणु कार्यक्रम और समुद्री सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सहमति के करीब पहुंच गए हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि ईरान को यह मानना होगा कि वह कभी परमाणु हथियार नहीं बनाएगा। होर्मुज स्ट्रेट को तुरंत पूरी तरह खोला जाएगा और वहां से गुजरने वाले जहाजों पर किसी तरह का टोल नहीं लगाया जाएगा।

वहीं उन्होंने ये भी बोल दिया कि होर्मुज में बिछाई गई सभी समुद्री माइंस हटाई जाएंगी। वहीं ट्रं ने ये भी कहा कि ईरान के एनरिच्ड यूरेनियम भंडार को अमेरिका, ईरान और अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के समन्वय से बाहर निकालकर नष्ट किया जाएगा। दूसरी और ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने बयान दिया कि परमाणु मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं हो रही है। आपको बता दें कि दुनिया के देशों को भी अमेरिका-ईरान विवाद समाप्त होने का इंतजार है। इस विवाद के कारण उन्हें कई प्रकार की  परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। 

PC: reuters
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें