Donald Trump ने अब कर दिया है ये दावा, कहा- ईरान के कट्टरपंथी नेता आखिरकार…

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच अभी तक समझौता नहीं हुआ है। ईरान के प्रस्ताव को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नकार चुके हैं।

Donald Trump ने अब कर दिया है ये दावा, कहा- ईरान के कट्टरपंथी नेता आखिरकार…

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच अभी तक समझौता नहीं हुआ है। ईरान के प्रस्ताव को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नकार चुके हैं। ईरानी प्रस्ताव को कूड़ा बताते हुए बोल चुके हैं कि ईरान के साथ युद्धविराम अब बेहद कमजोर स्थिति में है। अमेरिका अब पूर्ण जीत चाहता है।

खबरों के अनुसार, इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप ने एक और दावा कर दिया है। उन्होंने दावा किया है कि ईरान के कट्टरपंथी नेता आखिरकार झुक जाएंगे। वे ईरान के साथ तब तक सख्ती से पेश आते रहेंगे, जब तक कोई समझौता नहीं हो जाता। खबरों के अनुसार, ट्रंप ने अब बोल दिया कि मैं उनसे तब तक निपटूंगा, जब तक वे समझौता नहीं कर लेते।

इससे पहले ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान बोल चुके हैं कि ईरान द्वारा क्षेत्रीय तनाव से निपटने के लिए कई रास्तों पर विचार किया जा रहा है। इनमें सम्मान और मजबूती के साथ बातचीत भी शामिल है।

तेल की कीमतों में फिर से आई तेजी
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का प्रभाव तेल की कीमतों पर भी पड़ रहा है।  इसके कारण आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में फिर तेजी देखने को मिली है। खबरों के अनुसार एशियाई कारोबार में ब्रेंट क्रूड 104.5 डॉलर प्रति बैरल के पार जा चुका है।

इन मुद्दों पर बरकरार है अमेरिका और ईरान के बीच मतभेद
आपको बता दें कि दोनों पक्षो के बीच कई मुद्दों पर टकराव बना हुआ है। होर्मुज स्ट्रेट, ईरानी जहाजों की अमेरिकी नाकेबंदी, परमाणु कार्यक्रम, प्रतिबंधों में राहत और बैलिस्टिक मिसाइल जैसे मुद्दों पर अमेरिका और ईरान के बीच मतभेद बरकरार है।

PC:  jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें