व्लादिमीर पुतिन के घर पर हमले को लेकर Donald Trump ने अब कर दिया है ये दावा

इंटरनेट डेस्क। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के घर पर हमले को लेकर अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा दावा किया है। इस संबंध में अब उन्होंने बोल दिया कि अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों ने तय किया है कि गत सप्ताह ड्रोन हमले में यूक्रेन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के घर को निशाना नहीं बनाया था।

उन्होंने क्रेमलिन के उन दावों का खंडन किया, जिन पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने शुरू में गहरी चिंता जताई थी। ट्रंप ने इस संबंध में पत्रकारों से बोल दिया कि मुझे नहीं लगता कि वह हमला हुआ था। खबरों के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी फैसले के बारे में उस समय बात की जब यूरोपीय अधिकारियों की ओर से तर्क दिया गया कि रूसी दावा मॉस्को की ओर से शांति प्रयासों को कमजोर करने की कोशिश से ज्यादा कुछ नहीं था।

खबरों के अनुसार, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने यूक्रेन द्वारा उत्तर-पश्चिमी नोवगोरोड क्षेत्र में पुतिन के सरकारी आवास पर ड्रोन हमले किए जाने का दावा किया था, जिन्हें रूसी डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया था।

PC: reuters
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें