डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की अर्थव्यवस्था के 5 महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर लगा दिए हैं नए प्रतिबंध

इंटरनेट डेस्क। ईरान के साथ समझौता नहीं होने पर अमेरिका की ओर से अब इस देश के खिलाफ कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।

trump
trump

इंटरनेट डेस्क। ईरान के साथ समझौता नहीं होने पर अमेरिका की ओर से अब इस देश के खिलाफ कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसी के तहत डोनाल्ड ट्रंप के देश ने ईरान की अर्थव्यवस्था के 5 महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। जिनका उपयोग ईरान दूसरे देशों में अपनी आर्थिक गतिविधियों के लिए करता है। अमेरिका ईरान की कमाई और अंतरराष्ट्रीय कारोबार को रोकने के लिए डिजिटल एसेट्स (जैसे क्रिप्टोकरेंसी), टेक्नोलॉजी, सोना, एविएशन और शिपिंग सेक्टर  आदि पर प्रतिबंध लगा दिया है।

वहीं ये भी चेतावनी दे दी गई है कि अगर कोई देश इन क्षेत्रों में ईरान के साथ ऐसा कारोबार करता है जिससे उसे पैसा या आर्थिक फायदा मिलता है तो अमेरिका की ओर से उस देश पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है या उसे अमेरिकी डॉलर की वित्तीय व्यवस्था से बाहर कर सकता है।

अमेरिका ने हालांकि ये नहीं बताया कि किन देशों पर सेकेंडरी प्रतिबंध लगाए जाएंगे। हालांकि, चीन, तुर्की और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ईरान के प्रमुख व्यापारिक साझेदार माने जाते हैं। दोनों देशों का विवाद दुनिया के देशों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है।

PC: Apb