Donald Trump ने फिर से उठा लिया है बड़ा कदम, कर दिए हैं सारे ऑर्डर रद्द, दे डाली है ये चेतावनी

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से बड़ा कदम उठा लिया है।

Donald Trump ने फिर से उठा लिया है बड़ा कदम, कर दिए हैं सारे ऑर्डर रद्द, दे डाली है ये चेतावनी

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से बड़ा कदम उठा लिया है। अब ट्रंप ऐलान कर दिया कि जो भी दस्तावेज पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ऑटोपेन मशीन से साइन किए थे, वे सब अब रद्द हो गए हैं। दूसरी बार राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रंप दावा किया कि पूर्व राष्ट्रपति  बाइडेन के लगभग 92 प्रतिशत ऑर्डर इसी मशीन से साइन हुए थे।

ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया साइट ‘ट्रुथ सोशल’के माध्यम से इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि स्लीपी जो बाइडेन ने ऑटोपेन से जो भी कागजात साइन किए, वे सब टर्मिनेट किए जाते हैं। उनका कोई कानूनी प्रभाव नहीं रहेगा। ऑटोपेन का उपयोग तभी जायज है जब राष्ट्रपति खुद खास तौर पर अनुमति दे। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस संबंध में आगे लिखा कि जो बाइडेन के सारे एग्जेक्यूटिव ऑर्डर और बाकी जो भी चीजें उन्होंने सीधे अपने हाथ से साइन नहीं कीं, वे सब रद्द किए जाते हैं।

जो बाइडेन इस प्रक्रिया में शामिल ही नहीं थे

डोनाल्ड ट्रंप इसके साथ ही चेतावनी भी दे डाली है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने ऑटोपेन चलाया, उन्होंने गैर-कानूनी तरीके से ऐसा किया, जो बाइडेन इस प्रक्रिया में शामिल ही नहीं थे।  उन्होंने कहा कि अगर जो बाइडेन कहें कि उनके स्टाफ ने उनकी अनुमित से ऐसा किया, तो उन पर झूठी गवाही का मुकदमा चलाया जाएगा। ट्रंप बोलते रहे हैं कि उम्र और दिमागी हालत के कारण बाइडेन अपने कार्यालय पर कंट्रोल नहीं रख पाते थे। कई बार बाइडेन के ऑटोपेन इस्तेमाल करने पर सवाल उठ चुके हैं।  वॉशिंगटन डीसी में एक अफगान नागरिक द्वारा नेशनल गार्ड के 2 जवानों पर गोली चलाने की घटना के बाद ट्रंप ने ये कदम उठाया है।

PC: economist
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें