Doctors Day: राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बोल दी है बड़ी बात, सुनकर आप भी...

इंटरनेट डेस्क। आज देश में डॉक्टर्स डे मनाया जा रहा है, इसकी शुरूआत 1 जुलाई 1991 से हुई है। डॉक्टर्स डे के मौके पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ी बात कही है।

Doctors Day: राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बोल दी है बड़ी बात, सुनकर आप भी...

इंटरनेट डेस्क। आज देश में डॉक्टर्स डे मनाया जा रहा है, इसकी शुरूआत 1 जुलाई 1991 से हुई है। डॉक्टर्स डे के मौके पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ी बात कही है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि चिरंजीवी राजस्थान के स्वप्न को साकार करने में लगे सभी चिकित्सकों की सेवा, निष्ठा व समर्पण को नमन। आप सभी की कर्तव्यपरायणता एक संजीवनी की भांति जीवन ज्योति को प्रज्ज्वलित करती है।

आपको बता दें कि देश में डॉक्टर्स डे स्वास्थ्य सेवा और सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रसिद्ध चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय के अमूल्य योगदान, विरासत, व्यावसायिकता और मानवीय मूल्यों की स्मृति में केन्द्र सरकार द्वारा मनाना शुरू किया गया था।

डॉ. बिधान चंद्र रॉय ने अपना जीवन असंख्य व्यक्तियों की सेवा और उपचार के लिए समर्पित किया था। इस दिन डॉक्टरों के योगदान को सम्मानित किया जाता है। 

PC: etvbharat
PC: अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें