इंटरनेट डेस्क। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp का देश में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा उपयोग किया जाता है। कंपनी ने इसे और सिक्योर बनाने के लिए कुछ नए फीचर्स जारी किए हैं। इसी के तहत कंपनी ने अब पासकी फीचर को और बेहतर बना दिया है।
पासकी फीचर की सहायता से यूज़र्स एसएमएस वेरिफिकेशन कोड डालने के स्थान पर फिंगरप्रिंट, फेस आईडी या स्क्रीन लॉक का इस्तेमाल करके अपने अकाउंट में दोबारा लॉग इन कर सकते हैं। दुनिया भर में बड़ी संख्या में लोगों ने अपने WhatsApp अकाउंट के लिए पासकी बनाई है। इसे बनाने का प्रोसेस बहुत आसान है।
इसके लिए आपको WhatsApp सेटिंग्स में जाकर अकाउंट पर क्लिक करना होगा। उसके बाद, आपको पासकी ऑप्शन चयन का विकल्प चुनना होगा। इसके बाद आप आसानी से पासकी बना लेंगे। वहीं WhatsApp ने अपने टू-स्टेप वेरिफिकेशन को भी पहले से अधिक मजबूत किया गया है। WhatsApp लोगों के लिए कई प्रकार से उपयोगी है।
PC: popsci
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें